नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने तीन अमेरिकी नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। उन पर पर्यटन वीजा के नियमों का उल्लंघन कर देश में धार्मिक प्रचार गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तीनों विदेशियों को हाल ही शहर के सदाशिव पेठ इलाके में धार्मिक प्रकृति के पर्चे बांटते हुए पकड़ा गया था। पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) संदीप भाजीभाकरे ने बताया कि तीनों पर्यटक वीजा पर भारत आए हैं। उनके द्वारा बांटे गए पर्चे अंग्रेजी, मराठी और हिंदी में थे और उनमें ईसाई धर्म से संबंधित सामग्री थी। जांच के बाद उन्हें 10 मई तक देश छोड़ने को कहा गया है। तीनों लगभग एक सप्ताह पहले पुणे पहुंचने से पहले मुंबई में थे। पुलिस उनके स्थानीय लोगों से संबंधों की भी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.