मधुबनी, मई 8 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना पुलिस ने बीते रात अलग अलग मामले के अभियुक्त को छापेमारी करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े कांड के अभियुक्त कालापट्टी गांव निवासी गौरी शंकर मंडल, मारपीट मामले के कांड में अभियुक्त व विशनपुर गांव निवासी सुनील कुमार यादव एवं एक नाबालिग लड़की अपहरण मामले के अभियुक्त व नरहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहिया गोठ निवासी रंजीत साह की पत्नी पूजा देवी उर्फ पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.