भदोही, मार्च 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नैतिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान के उद्देश्य से गायत्री परिवार द्वारा तीन अप्रैल (शुक्रवार) को भव्य पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन जाएगा। कार्यक्रम नगर के डाक्टर्स कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ यज्ञशाला में संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन श्रीगंगोत्री हरिद्वार के तत्वावधान में तथा पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह छह बजे से नौ बजे तक भुवन्ति गायत्री जप, नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीत संस्कार सत्र, सायं पांच बजे से रात सात बजे तक कथा, भजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.