तीन अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
गाज़ियाबाद, जून 12 -- गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था की अदालत ने गुंडा अधिनियम के तहत आदेश जारी किए। जिला बदर किए गए आरोपियों में साहिबाबाद थाना क्षेत्र के जनकपुरी निवासी यश कुमार शामिल है। उसके खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा खोड़ा कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ भूरा तथा नंदग्राम थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुरी घूकना निवासी कृष्णा पांचाल को भी छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस के मुताबिक दीपक उर्फ भूरा के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- तीन अपराधी छह माह के लिए जिला बदर वहीं कृष्णा पांचाल के खिलाफ भी कई आपराधिक मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.