तीन अपराधी किए गए जिलाबदर
उन्नाव, जून 8 -- उन्नाव। जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तीन अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला बदर करने का आदेश दिया। कहा जनपद में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। विकास उर्फ शेरू पुत्र पिंटू सिंह उर्फ मिंटू सिंह निवासी कल्लुपुरवा थाना गंगाघाट, अनुज उर्फ अरुण पुत्र सुरेश निवासी बद्दलकटरी थाना अचलगंज, प्रदीप मौर्य पुत्र श्यामलाल मौर्य निवासी सरौती थाना सोहरामऊ को जिला बदर किया गया है। यह भी पढ़ें- अतीक के गुर्गे सहित 15 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.