घाटशिला, मार्च 19 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में लंबे समय से खाली पड़े तीन पदों पर अधिकारियों ने योगदान दे दिया है। इससे अब प्रभार में चल रहे कार्यों में तेजी आएगी। जानकारी के अनुसार, तीनों अधिकारी की नियुक्ति के बाद पहली पोस्टिंग मुसाबनी प्रखंड में प्राप्त हुई। बताया गया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में खूंटी जिले के रनिया निवासी विशाल कोंनगाड़ी ने योगदान दिया है। वहीं, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर गिरिडीह के डुमरी निवासी मिथुन कुमार दास व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी निवासी आकाश सिरका ने पदभार ग्रहण किया है।इन पदों पर नियमित अधिकारियों की नियुक्ति से अब संबंधित विभागों के कार्य सुचारू रूप से संचालित होंगे। खासकर राशन, श्रम एवं कल्याण विभाग से जुड़े मामलों में लोगों को अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.