तीन अधिकारियों की टीम करेगी पीएमश्री स्कूल सकेथू की जांच
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- लखीमपुर। नकहा ब्लाक के पीएमश्री विद्यालय सकेथू के सहायक शिक्षक की शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर ने तीन अधिकारियों की टीम जांच के लिए गठित की है। टीम से एक सप्ताह के अन्दर जांच रिपोर्ट मांगी है। सहायक शिक्षक ने अपने ही स्कूल के प्रधानाध्यापक पर मनमानी करने का आरोप लगाया। साथ ही बच्चों को एमडीएम में फल वितरित न करने का आरोप लगाया। विद्यालय के सहायक अध्यापक अमित कुमार तिवारी ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में शिकायत दर्ज कराई कि विद्यालय में छात्रों को एमडीएम योजना के तहत फल नहीं बांटे जाते हैं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नकहा को कई बार फोन पर सूचित किया गया और छात्रों को फल न मिलने का वीडियो भी भेजा गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में यह भी कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप मिश्र विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.