इटावा औरैया, मई 4 -- इकदिल। इकदिल क्षेत्र में मिले तीन अज्ञात शवों की शिनाख्त न हो पाने पर रक्तदाता समूह के सदस्यों ने उनका अंतिम संस्कार कराया। 30 अप्रैल को मानिकपुर मोड़ ग्वालियर बाईपास मार्ग पर करीब 35-40 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसी दिन कांकरपुर के निर्माणाधीन नहर पुल के पास 30-35 वर्ष के एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिला, जिसके दाहिने हाथ पर गुलशन शशी लिखा हुआ था। वहीं, 1 मई को नहर पुल के पास एक और अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई। वह नीली शर्ट, पीली बनियान और काले रंग का कच्छा पहने हुए था। तीनों शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए थे। पुलिस ने पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद रक्तदाता समूह के सदस्यों ने जिम्मेदारी उठाते हुए यमुना घाट पर तीनों शवों का अंतिम संस्कार कराय...