मोतिहारी, जनवरी 8 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया नयका टोला के अग्निपीड़ितों को सीओ संतोष कुमार ने सहायता राशि का भुगतान किया है। उन्होंने अग्निपीड़ित गौरीशंकर सिंह, हरीशचंद्र सिंह व विनोद सिंह को चेक से 12-12 हजार रूपये व तिरपाल दिया है। मालूम हो कि मंगलवार कि देर रात आगलगी में तीनो भाईयों के घर में आग लग गयी थी। इसमे दो मावेशी सहित अनाज व अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। इस दौरान आधा दर्जन मवेशी झूलसकर गए थे। साथ ही आग बुझाने में दो व्यक्ति भी आंशिक रूप से जख्मी हुए थे। जिनका इलाज किया गया है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया था। पूर्व उप मुखिया राकेश सिंह ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की थी। ं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.