अलीगढ़, जुलाई 31 -- अलीगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तीन अगस्त को सुनिश्चित की गई है। जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष नावेद खान ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों का आना अनिवार्य है। 2027 में आने वाले चुनाव पर चर्चा एवं विचार विमर्श एवं संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार संगठन में बदलाव किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक व पूर्व हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- 2027 मिशन में जुटी बसपा, 9 अगस्त तक होंगे बूथ कमेटियों के फोल्डर जमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...