औरैया, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी ने बुधवार को सभी तहसील कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने लेखपालों की मांगों और प्रस्तावित आंदोलन के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर पूर्ण हड़ताल की चेतावनी दी गई। संघ के जिलाध्यक्ष पतंजलि दुबे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तीन अक्तूबर से जिले के सभी लेखपाल संगठन के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। जिलाधिकारी को आंदोलन के प्रत्येक चरण और तारीख का पूरा विवरण सौंप दिया गया है। शासन स्तर से मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करते हुए जिले के लेखपाल पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन कार्यों का आठ से बहिष्कार करेंगे लेखपाल प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न कार्यालयों के पटलों पर कार्यरत लेखपालों ...