तीन अक्तूबर को जारी होगी मतदाता सूची
हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- हल्द्वानी। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। सोमवार को तहसील हल्द्वानी स्थित एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि तीन अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन प्रस्तावित है। अब तक 43,551 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें 5,819 अभी प्रक्रियाधीन हैं, 12,561 अस्वीकृत किए गए हैं, जबकि 25,124 का ई-रोल में अद्यतन किया जा चुका है। बहु-प्रविष्टियों के तहत समान फोटो अथवा समान जनसांख्यिकीय विवरण वाली प्रविष्टियों के संबंध में बीएलओ ऐप पर फिलहाल कोई प्रविष्टि प्रदर्शित नहीं हो रही है। एडीएम विवेक राय ने बताया कि ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.