हाथरस, मई 24 -- हाथरस। एसओजी टीम व थाना हसायन पुलिस ने रविवार को श्यामपुर माता मंदिर रोड से तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को दबोच लिया। चारों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। थाना हसायन प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि जिले में पिछले तीन-चार महीनों से मोटर साइकिल चोरी हो रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस ने बाइक चोरी के हॉटस्पॉट चिन्हित तीन बाइक चोरों को दबोच लिया। आरोपियों ने अपने नाम रोहित पुत्र सरनाम निवासी बपन्डई थाना हसायन, बबलू पुत्र मुन्ने खां निवासी ब्रह्मणपुरी कस्वा पुरदिलनगर थाना सिकन्द्राराऊ व श्यामसुन्दर पुत्र कौशल किशोर निवासी वमनहार थाना सिकन्द्राराऊ बताए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग जगह-जगह से म...