समस्तीपुर, मार्च 24 -- समस्तीपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित किए। इसमें जिले दलसिंहसराय के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने स्टेट टॉपर बन इतिहास रच दिया। अमन ने विज्ञान संकाय में 481 अंक (96.20 %) हासिल कर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में जिले से एक साथ कुल नौ मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहरा कर राज्य में जिले की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। टॉप थ्री लिस्ट में इनका नाम शामिल है। ये सभी मेधावी ग्रामीण परिवेश से आते हैं। जिले के इन टॉपरों में कुल 5 छात्राएं हैं व 4 छात्र हैं। 466 अंक लाकर यूएमवी बेझाडीह समस्तीपुर की सोनाली कुमारी जिले की आर्ट्स टाॅपर है। इन्हें 93.20 अंक प्राप्त हुए हैं। 465 अंक के साथ सेकेंडरी स्कूल ताजपुर के फैज आलम जिले के दूसरी टाॅपर है। इन्हें 93 फीसदी अंक आए हैं।...