तीनों विधानसभाओं में आज होगा भाजपा का बूथ सम्मेलन
औरैया, जून 29 -- औरैया। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए मंगलवार को जिले की तीनों विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी। जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। औरैया विधानसभा का सम्मेलन जिला कार्यालय तुर्कीपुर, दिबियापुर विधानसभा का शिव गैलेक्सी दिबियापुर तथा बिधूना विधानसभा का सम्मेलन श्रृंगारिका गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। उन्होंने सभी सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से अपने-अपने सम्मेलन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.