नई दिल्ली, मई 18 -- राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिल सकता है। आगामी जून महीने में होने वाले राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ऐसी राजनीतिक बिसात बिछाई है, जिसने कांग्रेस खेमे में हलचल तेज कर दी है। शनिवार देर रात तक चली बीजेपी कोर कमेटी की मैराथन बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।तीनों सीटों पर उतरने की तैयारी सूत्रों के मुताबिक, बैठक से छनकर सामने आया है कि विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल न होने के बावजूद बीजेपी इस बार तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। राजनीतिक गणित के हिसाब से बीजेपी को दो सीटों पर आसानी से जीत मिल सकती है, जबकि तीसरी सीट को लेकर मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का हो सकता है। इसके बावजूद पार्टी इस सीट पर भी दांव ख...