लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- मेरठ में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन मजदूरों के शव शुक्रवार सुबह जैसे ही गांव बथुआ टांडा पहुंचे, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल के बीच उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के विलाप से माहौल भारी हो गया और गांव में सन्नाटा पसर गया। हादसे में मृत अरशद, बृजमोहन और अलीमुद्दीन रोजी-रोटी की तलाश में गन्ना छिलाई करने मेरठ गए थे। शुक्रवार को उनके शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बृजमोहन का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया, जबकि अरशद और अलीमुद्दीन को मुस्लिम परंपरा के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया गया। तीनों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों के अनुसार मेरठ के थाना किठौर पुलिस ने अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.