बेगुसराय, मार्च 12 -- बखरी, निज संवाददाता। अनुमंडल सभागार में गुरुवार को ईद, चैती दुर्गा पूजा एवं चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने की। एसडीओ श्री सौरव ने कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों से तीनों पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। सभी ईदगाहों के समीप मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को गश्ती व्यवस्था तेज करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। बैठक में जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, प्रमुख शिवचंद्र पा...