कानपुर, फरवरी 18 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां-सिंकदरा हाई-वे पर बुधवार सुबह रनियां-किशरवल तिराहे के पास तीन वाहनों की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक को चोटे आई और कंटेनर चालक बाल-बाल बच गया। तभी कुछ समय के लिए औरैया-कानपुर लेन पर जाम लगा रहा। घटना करीब भोर पहर की है, जब औरैया से कानपुर जाने वाली लेन पर रनियां क्षेत्र के किशरवल मोड़ पर मौरंग भरा डंपर किशरवल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे आ रहा गैस सिलेंडर डीसीएम डंपर से टकरा गया, तभी तभी तेज रफ्तार पीछे चल रहे कंटेनर ने डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही डीसीएम आगे खड़े डंपर के पिछले हिस्से से जा भिड़ा। हादसे में डीसीएम चालक धर्मेंद्र सिंह राजपूत निवासी जनासा, शिवपुरी (मध्यप्रदेश) घायल हो गए। कंटेनर चालक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बच गया। घटना के बाद हाई-वे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.