मिर्जापुर, मई 23 -- मिर्जापुर। मंडलायुक्त विन्ध्याचल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों से की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं, छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार, चकबन्दी कार्यों, कर करेत्तर, कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में तीनों जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा में 32 मदों/योजनाओं में मंडल को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। जिन मदों/योजनाओं में मंडल को ए श्रेणी प्राप्त है उनमें डिजिशक्ति, राइट ऑफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भावनाओं के मानचित्रों की स्वीकृति, हाई रिस्क भावनाओं के मानचित्रों की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता ...