रामपुर, मई 16 -- बिलासपुर। परीक्षा में कम नंबर आने और परिजनों की पिटाई के डर से घर से फरार हुए तीनों छात्रों को पुलिस की टीम सकुशल वापस ले आई। छात्रों के वापस आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। थाने में आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों छात्रों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बीते बुधवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन नाबालिग छात्र अचानक से लापता हो गए थे। गुरुवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी और तीनों छात्रों के गायब होने कारण इंटरमीडिएट की परीक्षा में कम नंबर आना बताया था। यह भी पढ़ें- बिलासपुर के तीनों छात्र मिर्जापुर से सकुशल बरामद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तीनों छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने तुरंत तीनों छात्रों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाकर त्वरित एक वि...