फतेहपुर, मार्च 12 -- फतेहपुर। चौफेरवा में हुए तिहरे मौत कांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टरों ने तीनों के गले पर गहरे कट के घाव पाए हैं, जबकि कलाईयों पर भी नस काटे जाने के निशान मिले हैं। साथ ही तीनों का विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अब पुलिस भी यह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है कि पहले जहर पिया गया और उसके बाद ब्लेड से वार किए गए। पोस्टमार्टम के दौरान अमर श्रीवास्तव, उनकी मां सुशीला श्रीवास्तव और चाचा सुनील श्रीवास्तव के गले पर गहरे कट के घाव पाए गए। इसके अलावा तीनों की कलाईयों पर भी धारदार वस्तु से नस काटे जाने के निशान मिले हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण माना है, हालांकि जहर की पुष्टि के लिए विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार किय...