फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- अमृतपुर, संवाददाता। गंगापार में आए दिन बिजली की जो समस्या रहती है इससे आने वाले समय में निजात मिलेगी। बिजनेस प्लान के तहत निगम ने इसकी रुपरेखा तैयार की है। गंगापार के तीनो ही उपकेंद्रो पर पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की डिमांड की गयी है। चपरा फीडर के ओवरलोड होने की समस्या का समाधान भी खोजा गया है। इसके तहत अतिरिक्त फीडर का प्रस्ताव भेजा गया है। गंगापार में बिजली की समस्या काफी गंभीर है। इस समस्या के समाधान केलिए लगातार आवाज भी उठायी जा रही है। मगर इसको लेकर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसका नतीजा है कि आए दिन लोग बिजली की गंभीर समस्या से जूझते हैं और अक्सर कई कई दिन तक बिजली मिलना भी कठिन हो जाता है। इन हालातों को देखते हुये अब बिजली निगम ने जो रूपरेखा बनायी है उससे गंगापार में बिजली व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.