गिरडीह, जून 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के तीनमहुआ में हाल ही में दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनाव के बाद क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बहाल करने के उद्देश्य से रविवार को जमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बनाए रखने पर विचार-विमर्श किया। हालांकि बैठक का उद्देश्य काफी महत्वपूर्ण था, लेकिन इसमें समाज के कई प्रमुख एवं प्रभावशाली लोगों की अपेक्षित उपस्थिति नहीं दिखी। दुर्गा पूजा, होली, मुहर्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर आयोजित होनेवाली शांति समिति की बैठकों की तुलना में इस बार सहभागिता अपेक्षाकृत कम रही। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में समाज के सभी वर्गों और जिम्...