हल्द्वानी, जुलाई 21 -- हल्द्वानी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए तीनपानी से लेकर काठगोदाम हाईवे तक लाखों रुपये की लागत से लगाए गए एसओएस बूथ पूरी तरह शो-पीस साबित हो रहे हैं। आपके अपने अखबार 'हिंदुस्तान' टीम ने हाईवे पर अलग-अलग चार जगहों पर लगे एसओएस बूथों का रियलिटी चेक किया गया, जिसमें एक भी बूथ काम करता हुआ नहीं मिला। दुर्घटना या आपातकाल के समय राहगीरों को तुरंत मदद पहुंचाने का यह दावा जमीन पर पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। इस मामले पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक अचल जिंदल ने कहा कि बंद पड़े एसओएस बूथों की जांच कराई जाएगी और इन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक यह सेवा बहाल नहीं होती, तब तक लोग किसी भी आपातकालीन स्थिति में हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल कर सकते हैं。 यह भी ...