साहिबगंज, अप्रैल 14 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर उचक्के व झपटमार गिरोह सक्रिय है जो आए दिन यात्रियों को निशाना बनाते हुए उनके पर्स से कीमती सामान एवम हाथ से मोबाइल झपटमार कर फरार हो जाते हैं। वहीं रेलवे ने स्टेशन परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीते वर्ष प्लेटफार्म सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न जगहों में दस सीसी टीवी लगाया गया था ताकि कोई भी घटना या चोर उचक्कों की गतिविधि इसमें रिकॉर्ड हो सके और रेल पुलिस आसानी से मामले का उदभेदन करले।रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीने से स्टेशन परिसर में लगे दस सीसी टीवी में से लगभग सात खराब या बंद पड़े हैं।वही यह भी पढ़ें- तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर उचक्के सक्रिय,महिला के गहने उड़ाने के मामले में सुराग नहीं बीते रविवार को तीनपहाड़ से साहिबगंज इंटरसिटी ट्रेन पकड़ कर दुर्गापुर जाने वाली महिला...