साहिबगंज, अप्रैल 16 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह करीब सात बजे प्लेटफार्म नम्बर एक पर ओवरब्रिज के पास एक महिला यात्री के बैग से मोबाइल चोरी कर लेने की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलहाट के प्रियांशु रंजन पत्नी नमृता कुमारी व बच्चे के साथ भागलपुर जाने के लिए मालदा इंटरसिटी किउल एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या13409) पकड़ने तीनपहाड़ स्टेशन पहुंचे थे। दंपति टोटो रिजर्व कर स्टेशन आए और प्लेटफार्म नम्बर एक पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। बताया जाता है कि ट्रेन में चढ़ने से पहले नमृता कुमारी अपने घर फोन पर बात कर मोबाइल बैग में रख ली थीं। यह भी पढ़ें- माड़ीपुर में युवक का मोबाइल झपटा उनके कंधे पर छोटा बैग और गोद में बच्चा था। ट्रेन में चढ़ने के क्रम में भीड़-भाड़ के बीच किसी उचक्के ने बैग की चैन खोल मोबाइल चोरी कर ली।ट्रेन खुलने के बा...