साहिबगंज, अप्रैल 12 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक महिला यात्री के पर्स से चार लाख रुपए के आभूषण उड़ा लेने के घटना हुई। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर सबुज नगर के उत्तम कुमार दां अपनी पत्नी अजंता दां के साथ रविवार की सुबह अपनी ससुराल तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा से वापस दुर्गापुर के लिए साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने लिए तीनपहाड़ के दो नम्बर प्लेटफार्म पहंुचे थे। वहीं जब ट्रेन आई तो चढ़ने के दौरान भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए उचक्के ने उनकी पत्नी अजंता दा के वैनिटी बैग (पर्स )का चेन खोलकर उसके अंदर से छोटे बेग में रखे आभूषण लेकर फरार हो गया । छोटे बैग में सोने के चेन, सोना का कंगन, एक सोने का रिंग समेत अन्य आभूषण के साथ दो हजार रुपए नगद थे। कुल मिलाकर अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए बताया गया है। इसबीच बरहरवा जीआरपी थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.