साहिबगंज, जून 29 -- राजमहल विधायक के नेतृत्व में डीआरएम से मिलेगा समिति का शिष्टमंडल तीनपहाड़। तीनपहाड़ संघर्ष समिति के महासचिव मुर्शिद राजा ने डीसी को ज्ञापन सौंप तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बाबूपाड़ा विवाह भवन के पास के रेलवे अंडर पास का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। ज्ञापन के जरिए डीसी का ध्यान आकृष्ट किया गया कि क्षेत्र से रेलवे लाइन गुजरती हैं, इसके बावजूद कारण बाबूपाड़ा, दरला, इनायतपुर, हरचंदपुर सहित दो दर्जन गांव के 80,000 की आबादी रेलवे क्रॉसिंग नहीं होने के कारण मुख्य सड़क व शहर से कट जाती है। इससे स्कूली बच्चों, स्थानीय ग्रामीण व एम्बुलेंस को आने जाने में परेशानी होती है। लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बनी रहता है। अंडर पास के नवीकरण की स्वीकृति जिला प्रशासन व रेल मंत्रालय के समन्वय ...