साहिबगंज, मार्च 6 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ स्टेशन के समीप किसी ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति कि मौत हो गई है। राजकीय रेल पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह तीनपहाड़-धमदमिया रेलवे स्टेशन के बीच मेन ट्रैक पर धमधमिया स्टेशन के पश्चमी छोर से करीब 25 से 30 मीटर की दूरी पर पोल संख्या 188/30 के पास किसी ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई है। इसकी सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। मृतक की पहचान बड़ा दुर्गापुर के मधु साह(61) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मधु साह पश्चिम बंगाल के ईंट भट्टा में मजदूरी करता था। उसने मोबाइल पर बताया था कि वह शुक्रवार को घर आ रहा है। बताया जाता है की इसी दौरान वह किसी ट्रेन से गिर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बरहरवा जीआरपी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.