तीनपहाड़ में ट्रेनों के ठहराव की मांग पर 21 को धरना-प्रदर्शन
साहिबगंज, जून 4 -- तीनपहाड़। रेल समस्याओं को लेकर बाबूपाड़ा विवाह भवन में गुरुवार की शाम तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में तीनपहाड़ स्टेशन परिसर में 21 जून को सुबह 9 बजे से विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और अंडर पास को चालू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में जिप सदस्य रणधीर सिंह, अनिल सरकार, नाजिम लड्डू, मुर्शिद राजा, रामदर्शन सिंह, उत्तम महतो, संजय महतो, विश्वजीत यादव, अभय सिंह, आकाश टींकू, संजय चौधरी, बिभीषन, राजकुमार सोनी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.