कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई तीनतारा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने सोमवार देर रात मंदिर परिसर में लगी पीतल की घंटी चोरी कर ली, साथ ही दान पेटी से भी नकदी निकाल ली। स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम तक मंदिर में घंटी सुरक्षित लगी हुई थी। मंगलवार सुबह मंदिर की लाइट बंद करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखने पर बरामदे में हुक में सिक्कड़ के सहारे टंगी पीतल की घंटी गायब थी, वहीं दान पेटी भी खुली हुई मिली, जिससे कुछ रुपये चोरी हो गए थे। मनोज कुमार सिंह के अनुसार चोरी गई घंटी की कीमत करीब 10 हजार रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग चार महीने पहले गांव स्थित देवी मंडप से भी घंटी की चोरी हुई ...