कटिहार, मार्च 14 -- मनिहारी नि स नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़या पश्चिम टोला के प्रधान शिक्षिका ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर विद्यालय अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य पर स्कूल में हंगामा करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका अर्चना कुमारी ने थानाध्यक्ष को बताया कि विधालय के अध्यक्ष सनाउल हक ने गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ इकट्टा होकर विद्यालय परिसर पहुंच कर डराने धमकाने लगे। इतना ही नही अध्यक्ष ने शिक्षिका को गाली गलौज करते हुए जान से मारने का धमकी दिया है। शिक्षिका ने थानाध्यक्ष से न्याय का गुहार लगाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...