अमरोहा, अप्रैल 27 -- नई तहसील परिसर में करीब सवा करोड़ रुपये से एसडीएम सदर आवास और तीन करोड़ रुपये की धनराशि से चार मंजिला टाइप-2 कर्मचारी आवास बनाने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंडी समिति रोड पर नव विस्तारित गुलड़िया में नई तहसील का भवन बनकर तैयार है। नए भवन में तहसील की शुरुआत से पहले तहसील गेट के बराबर में करीब सवा करोड़ रुपये से एसडीएम सदर आवास का निर्माण कराया जाएगा। तहसील परिसर में ही करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि से दो मंजिला टाइप-2 कर्मचारी आवास का भी निर्माण कराया जाएगा। तहसील परिसर को सौंदर्यीकरण संग इसे आधुनिक सुविधाओं युक्त बनाने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि यहां करीब आठ करोड़ रुपये की धनराशि से ऑडिटोरियम का निर्माण भी कराया जाना है। एक या दो बेडरूम वाले टाइप-2 आवासों में ड्राइंग रूम, स्टोर रूम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.