बागपत, मई 23 -- बिनौली(बागपत)। थाना पुलिस ने ग्वालीखेड़ा के जंगल में तीतर का शिकार कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 10 जिंदा तीतर और एक पिंजरा बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि ग्वालीखेड़ा-तेडा मार्ग पर बंगला वाली बगिया पर नाले की पटरी के पास जंगल में कुछ लोग तीतर का शिकार कर रहे हैं। थाना पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश दी तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। सबको थाने लाकर पूछताछ की गई। जिनमें इरशाद पुत्र शमशाद, अबरार पुत्र नौशाद निवासी बिलौचपुरा, बिलाल पुत्र बाबूदीन मुगलपुरा बागपत, इस्तेखार पुत्र सलाउद्दीन पठानकोट बड़ौत, नसरुद्दीन पुत्र मेहरबान पट्टी चौधरान बड़ौत, आमिर पुत्र इरफान तिलपनी ,सावेज पुत्र शहीद तिलपनी, वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी दरकावदा हैं। यह ...