गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ के महंत राजू दास ने रेती चौक स्थित कला निकेतन में तीज मेला का शुभारंभ एवं माया बाजार उत्तरी में भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान महंत राजू दास ने कहा कि मंदिर और तीर्थ स्थल राष्ट्रीय समरसता को प्रबलता प्रदान करते हैं। भेदभाव को मिटाकर सनातनी होने का गौरव प्रदान करते हैं। पूर्व की सरकारों मे इस मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में तीर्थ स्थल, मठ, मंदिरों का जिर्णोधार हो रहा है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र वर्मा पल्लू ने महंत राजू दास जी का स्वागत अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: तीर्थेश्वर नाथ मंदिर शिवभक्तों के लिए आस्था का कें...