तीज महोत्सव में बिखरीं सावन की छटा
कानपुर, अगस्त 25 -- फोटो कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में तीज महोत्सव के अवसर पर 'श्रावणी-भावनाओं का प्रतिबिंब' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण में ऐसे रचनात्मक आयोजनों की महत्ता पर जानकारी दी। कार्यक्रम में सावन की हरियाली, पारंपरिक झूले, लोकगीत, मेहंदी, लोक कलाओं तथा तीज पर्व की सांस्कृतिक परंपराओं को कलात्मक एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं छाता पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्कूल के निदेशक डॉ. मिठाई लाल, डॉ. राजकुमार सिंह, तनिशा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.