तीज की भीड़ में चोरी करने के आरोप में आठ भारतीय महिलाएं गिरफ्तार
महाराजगंज, सितम्बर 16 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। तीज पर्व के दौरान नेपाल में मंदिर में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने के आरोप में नेपाल पुलिस ने आठ भारतीय महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कपिलवस्तु नगरपालिका-1 स्थित तौलेश्वर मंदिर परिसर से हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी और कार्रवाई डीएसपी रिपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को तीज के अवसर पर तौलेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सीसीटीवी निगरानी कक्ष में तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ में कुछ महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध देखीं। सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस कार्यालय और वार्ड पुलिस कार्यालय, तौलिहवा की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। चोरी के आरोप में आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.