तीखे धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
चंदौली, जून 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर होते-होते सड़कों पर गर्म हवाओं और तेज आंच का असर साफ दिखाई देने लगा। रविवार को 41 डिग्री तापमान होने के कारण चिलचिलाती धूप के कारण घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते सड़कें दोपहर के समय लगभग सूनी नजर आ रही हैं और लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।सुबह से ही तेज धूप का असर बना रहा। दोपहर के समय तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ गई, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। गर्मी और उमस के कारण लोगों का पसीना लगातार बहता रहा। बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा प्रमुख चौराहों पर आने-जाने वाले लोग धूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.