गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि आवश्यक कार्य से बाहर निकले राहगीरों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणों ने असर दिखाना शुरू कर दिया, जिससे दिन चढ़ने के साथ गर्मी और अधिक बढ़ती गई। उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- गर्मी से लोग बेहाल, सड़कें सूनीं और बाजार वीरान गर्मी के चलते बाजारों और मुख्य चौराहों पर भी भीड़ अपेक्षाकृत कम देखी गई। लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश में नजर आए। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि दोपह...