महाराजगंज, फरवरी 9 -- महराजगंज, निज संवाददाता। फरवरी महीने में मौसम का उठापटक जारी है। रविवार को मौसम ने फिर अपना करवट बदल लिया। सुबह में अत्यधिक कोहरे के बाद दोपहर में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। मौसम के साफ होते ही पारा चढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धूप खिलने के बाद अघिकतर लोगों द्वारा घरों से बाहर निकलने के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में तैनात मौसम वैज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। पर मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर समाप्त हो गया है। 15 फरवरी के बाद तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचा मौसम में सुधार होने से न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.