तीखी धूप से पैदा हुई उमस भरी भीषण गर्मी, लोग बेचैन
कुशीनगर, जून 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- उमस से बेहाल कटिहार, अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार की भोर के समय हुई बारिश और दिन चढ़ते ही निकल रही तेज धूप से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सुबह की ठंडी हवा और हल्की बारिश लोगों को राहत दे रही है, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और बढ़ी नमी के कारण उमस इतनी बढ़ जाती है कि लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं, किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। पिछले दो दिन में जिले में 45 एमएम बारिश हुई है। आगामी 30 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है। लगातार बारिश से किसान युद्ध स्तर पर धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : दो दिनों में सक्रिय ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.