तीखी धूप से दैनिक मजदूरी करने वाले सबसे अधिक प्रभावित
किशनगंज, जून 4 -- किशनगंज। विगत दो दिनों से क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को भी सुबह से ही गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दोपहर तक भीषण गर्मी व उमस से लोग काफी परेशान दिखे। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों, रिक्शा चालक, टेंपो चालक, ठेला चालक तथा दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोगों को हो रही है। शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही सड़कें सूनी होने लगती हैं और लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। मजदूर वर्ग का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद काम करना उनकी मजबूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.