तीखी धूप से दहकने लगी बिक्रमगंज की धरती, झुलसने लगा बदन
सासाराम, मई 25 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय बिक्रमगंज में कई दिनों से तीखी धूप निकल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूर्य के ताप से धरती दहक रही थी। तीखी धूप चमड़ी को झुलसा रही थी। इससे आमजनों का मन व्याकुल होने लगा है। पशु-पक्षी भी पहले ही घोसला में पहुंच जा रहे हैं। सुबह आठ बजे गर्म हवा चलनी शुरू हो जा रही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग पहले ही अपना काम निपटा लेने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी दो-तीन दिन तक तापमान में वृद्धि हो सकती है। यह भी पढ़ें- तीखी धूप से दहकने लगी बिक्रमगंज की धरती, झुलसने लगा बदन यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बेहाल लोग, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.