कानपुर, जून 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम का मिजाज और तल्ख हो चला है। बीते एक सप्ताह पहले आंधी पानी के बाद मौसम में नरमी की संभावना जता रहे लोगो को मौसम के तल्ख तेवर से मायूसी हाथ लगी है। रविवार सुबह से ही तेज धूप के साथ हवा की गति मंद होने से उमस से लोग बेहाल हो गए। दोपहर के समय भीड़-भाड़ गर्मी के सितम के कारण मार्ग सूने नजर आए। तेज धूप के घरों से निकले लोग पेड़ों की छांव में सुस्ताने के बाद गंतव्य को रवाना हुए। हवा में नरमी का स्तर कम होते ही आंधी बारिश का असर एक दम से गायब हो चुका है। तल्ख धूप के चलते गर्मी का प्रकोप चरम पर जा पहंुचा है। शाम को आसमान में बादलों की आवाजाही से तल्ख धूप से कुछ पल को राहत मिली। रविवार सुबह से ही खिली तेज धूप ने लोगों को छांव में ठिठकने को विवश कर दिया। दोपहर के समय 42 डिग्री तक पहुंचे तापमान के ...