भभुआ, अप्रैल 22 -- किसान सब्जी की फसल को बचाने के लिए अब सप्ताह में दो दिन कर रहे सिंचाई खेतों में लगी है हरी मिर्च, टमाटर, नेनुआ, कद्दू, बैगन, करैली, साग की फसल (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर में तीखी धूप और गर्म हवा के कारण सब्जी के पौधे झुलसने लगे हैं। सब्जी की उपज भी कम होने लगी है। तीखी धूप के कारण पौधों का पूरा विकास नहीं हो पा रहा है। तापमान बढ़ने से सिंचाई खर्च बढ़ गया है। सब्जी के पौधों को बचाने के लिए किसानों को सप्ताह में दो-तीन दिन सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे उनका खर्च बढ़ जा रहा है। किसानों की माने तो गर्म पछुआ हवा के कारण परेशानी ज्यादा हो रही है। पूरबा हवा बहती तो उत्पादन बढ़ता और खेतों की मिट्टी में नमी बरकरार रहती। अमांव के किसान राजधार सिंह बताते हैं कि पहले सब्जी फसल की सिंचाई एक सप्ताह पर एक बार करते थ...