तीखी धूप व उमस ने किया बेहाल, मरीजों से पटे अस्पताल
भदोही, जून 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गलीचों का शहर भदोही में गर्मी ने फिर सितम ढाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह दस बजे धूप तल्ख हुआ तो लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन हो गए। दोपहर में ऐसा लग रहा है कि सूर्यदेव मानों आग बरसा रहे हैं। साढ़े दस बजे के बाद सड़कों और बाजारों में भीड़ काफी कम हो गई। अत्यधिक जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे थे। जलती और चुभती गर्मी से अत्यधिक दिक्कत का सामना झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बरसात के मौसम में आसमान से बरस रहा आग, आमजन परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.