तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल
हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई, संवाददाता। शहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। रविवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश तेज होती चली गई। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। गर्मी का असर शहर के सदर बाजार, रेलवेगंज, सिनेमा रोड समेत अन्य जारों और प्रमुख चौराहों पर साफ देखने को मिला। जहां आम दिनों में चहल-पहल रहती है, वहां दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर पर गमछा या कपड़ा बांधकर और पानी की बोतल साथ लेकर चलते नजर आए। तेज धूप के कारण राहगीर पसीने से तरबतर हो गए और छांव की तलाश करते दिखे। गर्मी का असर छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों पर भी पड़ा। दोपहर के समय ग्राहक कम होने से उनका कामकाज प्रभावित हुआ। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.