रांची, जुलाई 3 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी और तेज हुई है। झारखंड राज्य के अलग-अलग इलाकों में बुरा असर रहा है। राज्य में पिछले तीन दिनों में औसत करीब 40 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से ज्यादा है। जबकि इस दौरान राज्य में केवल 25.1 मिमी बारिश होनी थी। तीन दिनों के दौरान अच्छी बारिश होने की वजह से अब भी बारिश में कमी का प्रतिशत अब 61 प्रतिशत गिरकर 46 प्रतिशत पर आ गया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।तेज बारिश और तूफानी हवाओं का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूरे राज्य में सक्रिय है। शुक्रवार को भी रांची समेत राज्य के कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले दो दिनों राज्य में तेज हवा चलने के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट...