तीखी धूप के बीच राहगीरों की बढ़ी परेशानी
मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। तपिश बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौली से घरों में कैद लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान के आग बरसाती सूरज की किरणें और नीचे से तवे के समान तपती धरती और लू के थपेड़ों के बीच आम आदमी परेशान हो गया है। छाता लेकर और गमछा से चेहरा ढंक कर चलने के बावजूद चेहरा लाल हो जा रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति बनी रही। आफिस, अस्पताल, कचहरी जाने के लिए अधिवक्ता और स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे ही दोपहर में सड़क पर दिख रहे थे। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री तापमान के बीच हर कोई रहा बेहाल बच्चों का सुबह सुबह सात से 12 बजे तक हो जरूर गया है, लेकिन छुट्टी के बाद घर जाने में सूरज की तल्ख धूप में पस्त हो जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.